logo

आज पटना के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली, उपभोक्ता पहले ही निपटा लें कार्य 

आज पटना के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली, उपभोक्ता पहले ही निपटा लें कार्य 

पटना/बिहार
राजधानी पटना के बिजली उपभोक्ताओं के लिए यह खबर जरुरी है। आज शहर के कई इलाकों में सड़क निर्माण और बिजली लाइन शिफ्टिंग कार्य होने के कारण लगभग तीन घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को जानकारी देते हुए कहा कि सुबह 10:30 से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। 

इन जगहों पर ठप रहेगी बिजली आपूर्ति 
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से संबंधित जरुरी काम पहले ही निपटा लें। पहला शटडाउन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक दीघा जीआईएस से निकलने वाले 11 केवी आउटगोइंग फीडर पर रहेगा। इस दौरान आरसीडी द्वारा सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा। इस वजह से लोटस मेंशन, विहारा होम्स, मधुरानी कॉम्प्लेक्स, द्वारिकाधीश एन्क्लेव, अवध विहारी विला, रुद्रा रेजिडेंसी, सिपाही भगत गैलेक्सी और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

बुडको द्वारा लाइन शिफ्टिंग का काम इन इलाकों में
वहीं दूसरा शटडाउन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आनंद बाजार पावर सब-स्टेशन के 11 केवी पीएचईडी फीडर पर रहेगा। यहां बुडको द्वारा लाइन शिफ्टिंग का काम किया जाएगा, जिसके कारण खरंजा रोड, सगुना मोड़, कुसवाहा पंचायत और झटपटिया हनुमान मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। पेसू ने बताया कि कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इस दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है।

Tags - Patna electricity cut Patna power outage Patna electricity news