द फॉलोअप डेस्क
पटना के नए SSP के रूप में कार्तिकेय कुमार ने गुरुवार को पदभार संभालते हुए राजधानी पटना की कमान अपने हाथों में ले ली है। SSP कार्तिकेय ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराध और अपराधियों के प्रति कोई भी ढील नहीं दी जाएगी। लेकिन इसी दौरान पटना के VVIP इलाके में बदमाशों ने फायरिंग कर SSP कार्तिकेय को चुनौती देदी है।
बता दें कि बिगड़ी कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए पूर्णिया जिले के तत्कालीन SP कार्तिकेय कुमार को पटना का नया SSP नियुक्त किया गया है। तबादले के बाद आज यानी गुरुवार को इन्होंने पदभार संभाल लिया है। पदभार संभालने के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कानून व्यवस्था को पटना में सख्ती से लागू किया जाएगा। यदि कोई कानून को हाथ में लेने की कोशिश करता है तो उसपर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि कार्तिकेय के पदभार संभालते ही पटना के VVIP क्षेत्र में फायरिंग की घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जहां फायरिंग हुई है, तेजस्वी यादव का बंगला भी उसके सामने ही है। और मुखमंत्री नीतीश कुमार भी अक्सर उसी रास्ते से आते जाते रहते हैं।