logo

एक साल भी नहीं टिका ₹1200 करोड़ का टर्मिनल, पटना एयरपोर्ट की दीवार ढही

5ere.jpg

बिहार
राजधानी पटना एयरपोर्ट पर बने नए टर्मिनल का दीवार आज अचानक भरभराकर गिरने लगा। इसे देख मौके पर मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पिछले साल ही 29 मई 2025 को पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस टर्मिनल को बनाने में सरकार लगभग 1200 करोड़ रुपये खर्च की है। जो 65 हजार 150 वर्ग मीटर में यह फैला हुआ है। 

एक साल भी पूरे नहीं हुए और भरभराकर गिरा टाइल्स
बता दें कि यात्रियों के लिए इस टर्मिनल को 3 जून 2025 से परिचालन के लिए खोला गया था। एक साल भी पूरे नहीं हुए और दीवार की टाइल्स टूटने लगी। यह मामला निर्माता कंपनी पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। 

कोई हताहत नहीं
बहरहाल इसमें किसी की भी चोटिल होने की सूचना नहीं है। यात्रियों की आवागमन में भी कोई बाधा नहीं आई है। घटना के बाद इसकी सूचना एयरपोर्ट प्रशासन को दी गई। मौके से टूटे दीवार के मलबे को हटाया गया। फिलहाल प्रशासन जांच में जुटी है।

Tags - Patna airport wall collapse Jay Prakash Narayan International Airport terminal issue Bihar infrastructure news ₹1200 crore terminal controversy Narendra Modi inaugurated terminal 2025 Patna airport new terminal damage Bihar construction quality सवाल