logo

बिहार में मोदी-नीतीश मॉडल ही चलेगा, शपथ ग्रहण के बाद बोले सीएम सम्राट चौधरी

ger8535.jpg

बिहार
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह बिहार राज्य में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बने। लोकभवन में राज्यपाल ने उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद उन्होंने मुख्य सचिवालय भवन के सभागार में प्रदेश के वरीय अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इसके तुरंत बाद ही उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान यह स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में मोदी-नीतीश मॉडल ही चलेगा।    

विजय चौधरी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली

जेडीयू विधायक विजय चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अभी कैबिनेट मंत्रियों के 33 पद खाली रहेंगे। कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। गौरतलब है कि मंगलवार को शाम साढ़े 4 बजे विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधानमंडल दल की बैठक हुई थी। नीतीश कुमार, शिवराज सिंह चौहान, जीतनराम मांझी समेत एनडीए के वरीय नेताओं की मौजूदगी में सम्राट चौधरी को नेता चुन लिया गया था। इससे पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक में शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में विजय कुमार सिन्हा ने सम्राट चौधरी का नाम विधायक दल के नेता के रूप में प्रस्तावित किया जिसपर सभी विधायकों ने सहमति जताई। 

एनडीए घटक दल के नेताओं ने सम्राट को दी बधाई

सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर लोजपा, रालोसपा, भारतीय जनता पार्टी और हम पार्टी के शीर्ष नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी। लोजपा (रामविलास) के चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार की मौजूदगी और सक्रियता राज्य में रहेगी और इसका फायदा नई सरकार को मिलेगा। हम बिहार को विकसित राज्य बनाने की दिशा में काम करेंगे और आगे बढ़ेंगे। बिहार को अगले पड़ाव की ओर सम्राट चौधरी ले जाएंगे। बिहार की प्रगति और भी तेज गति से आगे बढ़ेगी। नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से निकालकर सुशासन व्यवस्था में लाने का काम किया, सम्राट चौधरी उसी को आगे बढ़ाएंगे।

Tags - Samrat Choudhary Modi-Nitish model Bihar Bihar BJP first CM statement Narendra Modi Nitish model governance Nitish Kumar development model Bihar Bihar CM oath ceremony Lok Bhavan Bihar secretariat meeting CM Samrat NDA government Bihar leadership V