logo

हादसा : भभुआ में यात्री बस की चपेट में आने से एक की मौ'त, कई घा'यल

bus.jpg

पटना:

बिहार के कैमूर जिले में यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। यह एक्सीडेंट भभुआ-मोहानिया पथ पर हुआ है। एक यात्री बस बाइक को टक्कर मरते हुए गड्ढे में जा गिरी। इस घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी है। जबकि बस के पलट जाने से कई लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सभी घायलों को नजदीकी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शव को पोस्ट मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।  बताया जा रहा है कि बस वाराणसी से भभुआ आ रही थी। इसी बीच भभुआ मोहानिया पथ पर एक बाइक को टक्कर मारते हुए गड्ढे में पलट गयी है। ख़बरों के अनुसार बाइक सवार एक शिक्षक थे ,जो स्कूल जा रहे थे। जिन्हें बस ने कुचल दिया और मौके पर ही मौत हो गयी। 

 

राधा रमन शिक्षक थे
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शिक्षक की पहचान मारिचाव गांव निवासी राधा रमन सिंह, उम्र 45 वर्ष के रूप में की गई है। लोगों ने बताया कि शिक्षक राधा रमन सिंह मोहानिया में ही रहते थे। आज सुबह मोहानिया से अपने स्कूल जा रहे थे। जैसे ही मोहानिया पथ पर मारिचाव की ओर मुड़े, तभी वाराणसी से मोहानिया होते हुए भभुआ आ रही हंसराज बस की चपेट में आ गए और उनकी मृत्यु हो गयी। 

बस की गति तेज़ होने से दुर्घटना घटी 

बताया जाता है कि बस की गति काफी तेज थी जिस कारन शिक्षक को कुचलते हुए बस भी गड्ढे में गिर गई। वहीं शिक्षक के परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं सूचना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे भभुआ बीडीओ ने मृतक के परिजनों को सहायता राशि दी और आपदा के तहत सरकारी मुआवजा दिलाने की बात कही।