logo

गयाजी में नर्सिंग की छात्राओं का अश्लील वीडियो वायरल: साथ पढ़ने वाले छात्रों पर आरोप, केस दर्ज

Screenshot_2026-04-27_123557.jpg

गयाजी
मगध मेडिकल अस्पताल में GNM और BSC नर्सिंग ट्रेनिंग परिसर में रविवार की देर रात बेहद चौका देने वाला मामला सामने आया। जहां नर्सिंग के छात्राओं का आरोप है कि उनका अश्लील वीडियो बनाकर, उसी परिसर में पढ़ने वाले कुछ छात्रों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। मामले को लेकर पीड़ित छात्राएं देर रात थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज करवाई।क्या है इस मामला में 
मगध मेडिकल अस्पताल परिसर स्थित GNM और BSC नर्सिंग ट्रेनिंग की पढ़ाई कर रही छात्राओं ने आरोप लगाया है कि उनका निजी और आपत्तिजनक वीडियो, जो बिना उनकी जानकारी के बनाई गई, उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। छात्राओं का आरोप है कि यह काम उन्हीं के साथ पढ़ रहे छात्रों ने किया है। जैसे ही विडिओ वायरल होने की बात पता चली तो अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गई। रात भर माहौल तनावपूर्ण बना रहा। 

अगर मामला सही पाए जाने पर लग सकता है ये एक्ट
जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्राओं ने हिम्मत जुटाते हुए देर रात ही संबंधित थाने में पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। उन्होंने मांग किया कि आरोपी छात्रों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और वायरल वीडियो को सोशल मीडिया से तुरंत हटाया जाए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही। अस्पताल के अधीक्षक और ट्रेनिंग सेंटर के प्राचार्य ने इस घटना की पुष्टि की और उन्होंने कहा, छात्राओं की शिकायत हमारे संज्ञान में आया है मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वाले पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो IT Act की धारा 66E और 67A और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज होगा ,जो साइबर अपराध और महिलाओं की गोपनीयता के उल्लंघन से जुड़ी हैं।

Tags - Bihar magadh medical hospitalBreaking bihar newsBihar news