logo

अब नीतीश जी नहीं हैं तो हम भी नहीं लड़ेंगे चुनाव, अबरिए भर हैं- अनंत सिंह

8िा.jpg

बिहार
बिहार राज्य को नए मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्री मिल गए हैं। राज्य में पहली बार बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के लिए सम्राट चौधऱी चुने गए और आज उन्होंने 24 वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली। इसी बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह का आज मीडिया से वार्तालाप हुआ। राज्य में शराबबंदी को लेकर मीडिया द्वारा सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राज्य में ‘शराब चालू होना चाहिए’ क्योंकि अभी निशा-पानी (सूखा नशा) चल रहा है, वो ज्याद खतरनाक है। मोकामा विधायक ने आगे कहा कि इस मामले में वो नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बातचीत करेंगे।

नीतीश कुमार ही बिहार के मालिक

हालांकि इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर कहा कि वो जहां भी रहेंगे बिहार का नेतृत्व वही करेंगे। निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। हालांकि इस दौरान उन्होने एक बार फिर से अपने बारे में कहा कि जब नीतीश कुमार ही नहीं लड़ेंगे तो, वो भी अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। 

अनंत सिंह का तेजस्वी पर पलटवार

मीडिया द्वारा सम्राट चौधरी को लेकर सवाल पूछे जाने पर कि तेजस्वी यादव ने उन्हें लालू की पाठशाला का बताया था, इस पर मोकामा विधायक अनंत सिंह ने तेजस्वी पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके पास बोलने के अलावा और कुछ भी नहीं बचा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी, लालू यादव का बेटा नहीं होते तो उनको कोई नहीं जानता।

Tags - Anant Singh statement on elections Mokama MLA news Bihar Samrat Choudhary oath as 24th CM Bihar Bihar BJP first CM update Nitish Kumar loyalty statement Anant Singh Bihar political remarks Nitish leadership Nishant Kumar deputy CM demand Bihar proh