मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज बक्सर पहुंची। उन्होंने 227 योजनाओं का शिलान्यास किया।CM नीतीश ने पीरो, तरारी, संदेश, शाहपुर और गड़हनी प्रखंडों में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इन योजनाओं पर करीब 269 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन योजनाओं में ग्रामीण इलाकों में सड़क, गली-नाली, सामुदायिक भवन, जल संसाधन, चेकडैम निर्माण, आहर-पइन के जीर्णोद्धार और जीविका मार्ट सह प्रशिक्षण केंद्र शामिल हैं। अपने संबोधन के दौरान नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला। बिना नाम लिए उन्होंने कहा, पहले वाला सब गड़बड़ था, 7 साल में हार गया, फिर अपनी पत्नी को बना दिया… सब गड़बड़ काम किया था, इन सबको याद रखिए। इस बयान के जरिए उन्होंने पुराने शासनकाल को मुद्दा बनाकर जनता को साधने की कोशिश की।
कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि नावानगर औद्योगिक क्षेत्र में SLMG Beverages Pvt. Ltd. द्वारा 1200 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक बॉटलिंग प्लांट लगाया गया है, जहां कोका-कोला ,स्प्राइट और थम्ब्स-उप जैसे प्रोडक्ट बनेंगे। उन्होंने कहा कि पहले लोग मेड इन USA पीते थे, अब मेड इन बक्सर पिएंगे। सम्राट चौधरी ने अपने भाषण में बक्सर के धार्मिक महत्व को भी उठाया. उन्होंने बताया कि केंद्रीय जेल परिसर में भगवान वामन का मंदिर है, जहां पूजा जेल प्रशासन की अनुमति से होती है। साथ ही उन्होंने वामन भगवान के मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि भगवान वामन जल्द जेल से बाहर आएंगे।