logo

नितिन नवीन का इस्तीफा टला, विधानसभा के बजाए दिल्ली रवाना हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष

PATNA152F.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार में इस समय राजनीतिक हलचल तेज है। जब कोई विधायक राज्यसभा या विधान परिषद के लिए निर्वाचित होने के बाद 14 दिनों के भीतर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना अनिवार्य होता है। अब ऐसे में नियम के अनुसार एनडीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे को लेकर चर्चा थी कि वो आज इस्तीफा देंगे। रविवार को बिहार विधानसभा में इस्तीफे की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए विशेष तैयारियां की गई थी। रविवार को आमतौर पर छुट्टी रहने के बावजूद भी विधानसभा खोला गया। सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार भी दिल्ली से पटना आए और सुबह से ही विधानसभा में मौजूद थे। इसी बीच खबर आ रही है कि नितिन नवीन विधानसभा पहुंचने के बजाय, पार्टी कार्यक्रम के सिलसिले में दिल्ली रवाना हो गए हैं। यानि की आज नवीन इस्तीफा नहीं देंगे। स्पीकर प्रेम कुमार ने बताया कि किसी कारणवश आज इस्तीफा नहीं दिया जा सका, लेकिन जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। हांलांकि ऐसा हो सकता है कि कल 30 मार्च को नितिन नवीन इस्तीफा दें। फिलहाल इस खबर को सुनते ही राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है।

Tags - Nitin Naveen resignation delay Bihar politics NDA national president Bihar Legislative Assembly resignation rules 14 days Rajya Sabha election Legislative Council election Patna political news Assembly Speaker Prem Kumar Delhi visit political pro