बिहार
मंत्रीमंडल के विस्तार के बाद नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कैबिनेट की पहली बैठक 13 मई को आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण और बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक पटना के मुख्य सचिवालय में सुबह 10:30 बजे से होगी। सरकार की तरफ से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक इस बैठक की कमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी संभालेंगे। बैठक को लेकर सभी मंत्रियों, दोनों उपमुख्यमंत्रियों और अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है।
नई टीम संग रणनीति बैठक
सीएम सम्राट की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। साथ ही सरकार में शामिल नए मंत्रियों की उपस्थिति भी अहम मानी जा रही है। नई टीम के साथ होने वाली यह बैठक आगामी रणनीति तय करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण समझी जा रही है, जिसके चलते सरकार के भीतर भी इसे लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्य सचिवालय में इस बैठक की तैयारियों को लेकर काम शुरू हो चुका है। सुरक्षा, बिजली, बैठक व्यवस्था, खानपान और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को सौंपी गई है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बैठक के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।