logo

मुंगेर में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों  को मिली बड़ी सफलता, जंगलों से AK-47 के 44 कारतूस बरामद

CRPF.JPG

द फॉलोअप डेस्क 

मुंगेर जिले के लडैयाटांड़ थाना क्षेत्र में शनिवार को चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 215 बटालियन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने पैसरा और कथौटीया पहाड़ के आसपास के दुर्गम जंगलों में सघन तलाशी अभियान चलाया। कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए AK-47 के 44 कारतूस बरामद किए।

ये कारतूस घने और कठिन पहुंच वाले इलाके में छिपाए गए थे, जिन्हें सुरक्षाबलों ने सतर्कता के साथ खोज निकाला।इस अभियान में बम निरोधक दस्ता (BDD) भी सक्रिय रहा। टीम ने पूरे इलाके की गहन जांच की, हालांकि अन्य कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। प्राथमिक आकलन के अनुसार, नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, लेकिन सुरक्षाबलों की समय रहते की गई कार्रवाई से उनके मंसूबे नाकाम हो गए।

Tags - Munger district Ladaiyatand police station anti naxal operation security forces success CRPF 215 battalion joint operation local police search operation forest area raid Paisra hills Kathautiya hills Vinod Kumar Moharil