logo

बिहार में मां बेटी की धरदार हथियार से हत्या, पुलिस कर रही जांच

girl_murder.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार के किशनगंज में बदमाशों ने कमरे में सो रही मां-बेटी को धारदार हथियार से बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। दो लोगों की हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना पोठिया थाना क्षेत्र के कस्वाकलियागंज पंचायत के तैयबपुर गांव की बताई जा रही है।

मृतक महिला तेलीबस्ती निवासी अंसारी बेगम और उसकी 18 महीने की बेटी राहत परवीन बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतका के पति की मौत पहले ही हो चुकी है जिसके बाद वह अपने सास-ससुर के साथ रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य को इकट्ठा कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार पोठिया थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद रोहित और अंसारी बेगम का पांच साल पहले लव मैरिज हुआ था। शादी के तीन साल बाद गंभीर बीमारी के कारण पति रोहित की मौत हो गई। जिसके बाद अपने तीन साल के बेटे और डेढ़ साल की बेटी के साथ अंसरी बेगम सास-ससुर के साथ रहती थी।

बुधवार की रात महिला अपनी बच्ची के साथ कमरे में सो रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने घर में घुसकर मां-बेटी की गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या किसने और क्यों की है। एसपी ने बताया कि घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi Bihar।atest News Update bihar crime bihar crime news trending news