मसौढ़ी/बिहार
बिहार के मसौढ़ी में एक नाबालिग युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। युवक पटरी पर गर्दन रखकर लेट गया जिससे कटकर उसकी मौत हो गई।

ट्रेन आते ही पटरी पर लेटा युवक
घटना गुरुवार की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पटना-गया रेलखंड के तारेगना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आते ही युवक ने पटरी पर अपना गर्दन रखकर लेट गया। जिसके बाद उसका सिर धर से अलग हो गया। मृतक युवक की पहचान शिवम कुमार के रूप में हुई है। वह नालंदा जिले के थरथरी थाने के मेहतरमा गांव का रहने वाला था। वह मसौढ़ी के पोखरपर गांव निवासी राजेन्द्र नोनिया के यहां नानी के घऱ में रहकर पढ़ाई करता था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा कर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा। हालांकि पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर परिवार वाले कुछ भी बताने से मना कर रहे हैं।