logo

बिहार पुलिस केे रीलबाज कर्मियों पर गिरेगी गाज, लाइक की चाह में गंवाएंगे नौकरी; निर्देश जारी

5301.jpg

खगड़िया/बिहार

बिहार के खगड़िया जिले में महिला SI वर्दी में ही फिल्मी गानों पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। अब उनके लिए रील बनाना भारी पड़ गया है। वीडियो देखते ही पुलिस मुख्यालय ने एक्शन लिया और लिखित आदेश जारी किया। परबत्ता थाने में तैनात दरोगा निशा कुमारी पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। 

विभागीय निर्देश के बावजूद भी रील बनाकर पोस्ट 
दरअसल, बिहार पुलिस मुख्यालय ने हाल ही में एक निर्देश जारी किया था। जिसमें कहा था कि कि कोई भी पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान या वर्दी में रील, वीडियो, या फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करेगा। पुलिस मुख्यालय ने यह कदम विभाग की गरिमा और अनुशासन को देखते हुए लिया था। लेकिन इसके बावजूद भी महिला दरोगा ने रील बनाकर कई वीडियो पोस्ट किए। वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों तक पहुंचा। जिसके बाद SDPO साक्षी कुमारी ने कानूनी कार्रवाई शुरु की गई।  

मामला बढ़ने पर वीडियो डिलीट
हालांकि, मामला बढ़ता देख महिला दरोगा ने वीडियो अपने अकाउंट से डिलीट कर दिया है। SDPO ने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस वर्दी की अपनी एक गरिमा होती है। जिससे समझोता नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जिला एसपी को इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी दी गई है। अब आगे विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाते हुए वर्दी में वीडियो बनाने, रील बनाने वालों को चेतावनी दिया है। 

Tags - Khagaria woman SI reel controversy Bihar police uniform rule violation police reel action Bihar Nisha Kumari SI case Parbatta police station incident