logo

बिहार में पुलिस की गाड़ी में बैठकर रील बनाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर युवक गिरफ्तार

54_bihar.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार के भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र में एक युवक को रील बनाना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाह में युवक ने पहले पुलिस की गाड़ी में बैठा उसके बाद पुलिस की टोपी पहनकर रील बनाई। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले पुलिस आरोपितों को स्वास्थ्य जांच के लिए ले अस्पताल ले गई थी। पुलिस वाहन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर खड़ा था। इसी दौरान मौका का फायदा उठाकर उसने रील बनाई। वीडियो में भोजपुरी गाना बजाकर खुद को पुलिसकर्मी की तरह दिखा रहा था। दरअसल यह मामला तब सामने आया जब उसने रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाला। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगी। इस दौरान यह मामला पुलिस तक पहुंची। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस मामले की जांच के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 

गिरफ्तार युवक की पहचान रूपक सिंह उर्फ शशि कुमार के रूप में हुई है। वह अकरौज गांव का रहने वाला बताया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले से भी एक मामले में नामजद रहा है। वर्ष 2025 में उस पर पुलिस पर पथराव करने का आरोप लगा था। हालांकि उस मामले में वह फिलहाल जमानत पर बाहर था। इस बार की घटना ने उसे फिर से कानून के शिकंजे में ला दिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने मामले पर सख्त रुख दिखाया है। उन्होंने कहा कि सरकारी वाहन का दुरुपयोग अपराध है। बिना अनुमति पुलिस वाहन में प्रवेश करना भी गैरकानूनी है। पुलिस की वर्दी या टोपी पहनकर वीडियो बनाना गंभीर अपराध है। हालांकि पुलिस ने लोगों से इसके बाद जिम्मेदारी से सोशल मीडिया का उपयोग करने की अपील की है।

Tags - Bihar news Bhojpur district Tarari police station viral reel case police vehicle misuse social media reel youth arrested Rupak Singh Shashi Kumar police uniform misuse viral video Bihar legal action judicial custody Bhojpuri song reel social