बिहटा/पटना
पटना में ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये अनुग्रह राशि प्रदान की है। घटना जिले के बिहटा प्रखंड अंतर्गत नेउरा कुम्हारटोली का है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

बकरी चराने गया था खेत में
मृतक की पहचान अमित कुमार (15) वर्ष के रुप में हुई है। अमित श्याम बिहारी चौधरी का बेटा था। दरअसल यह घटना गुरुवार की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, अमित शाम को खेत में बकरी चरा रहा था, तभी अचानक मौसम ने करवट ली। मेघ-गर्जन के साथ तेज बारिश शुरु हुई। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में अमित आया और उसकी मौत हो गई।
.jpeg)
24 घंटे के भीतर 4 लाख रु. राहत राशि
घटना के बाद परिवार में कोहराम छा गया। इधर, सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आई और पीड़ित परिवार से मिली। घटना के करीब 24 घंटे के भीतर ही अंचलाधिकारी राकेश कुमार सिंह पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये आपदा राहत कोष के तहत दिए।