खगड़िया/बिहार
खगड़िया में गुरुवार को गिट्टी से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो से टकराई। टक्कर इतन जोरदार था कि हादसे में एक CISF जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों की घायल होने की सूचना है। घटना महेशखूंट थाना क्षेत्र के गौछारी के पास NH-31 पर हुआ।

गिट्टी से दबकर तीन लोगों की मौत
मृतकों में शामिल CISF जवान विपिन चौरसिया, उनकी पत्नी दीपमाला चौरसिया और ऑटो चालक टांकेश मुनि की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुटनी शुरु हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आनन-फानन में बचाव कार्य शुरु किया और गिट्टी के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश में लग गए। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। त्वरित कार्रवाई से मौके पर पुलिस पहुंची और मौके पर मौजूद लोगों के साथ मिलकर नीचे दबे तीन लोगों को बाहर निकाला। हालांकि तब तक देर हो चुकी थी। वो तीन लोग अपनी सांसे छोड़ चुके थे।

परिवार में शोक का माहौल
इधर, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार और आसपास में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।