logo

मुजफ्फरपुर में नाबालिग बच्ची के साथ दो य़ुवकों ने किया दुष्कर्म, दो महिला निकली बच्ची की मां की दोस्त

6fe.jpg

मुजफ्फरपुर/बिहार

मुजफ्फरपुर जिले में शुक्रवार को एक 10 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ। बच्ची की मां की दोस्त ने ही दो य़ुवकों से करवाया यह दुष्कर्म। घटना मिठनपुरा थाना का है। इस मामले में 3 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।   

विरोध करने पर दिया पैसे का लालच

सूत्रों के मुताबिक, दो महिलाएं बच्ची को अपने साथ लेकर पास के ही दूसरे मुहल्ले में गई। वहां दोनों ने एक मैकेनिक के घऱ गई। उसके बाद दोनों महिलाओं ने फोन कर वहां दो युवकों को बुलाया। उसी घऱ में दोनों युवकों ने बारी-बारी से नाबालिग बच्ची के साथ घटने को अंजाम दिया। हालांकि इस दौरान घर में रह रही महिला ने जब विरोध किया तब उसे पैसों का लालच देकर चुप करा दिया गया।

देह व्यापार से जुड़ी है दोनों महिला

इधर, जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचीं और छानबीन शुरू की। घटना के बाद बच्ची की हालत खराब होने पर उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जांच में पता चला कि दोनों महिलाएं देह व्यापार से जुड़ी हुई हैं। तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।  हालांकि दोनों युवक घटना को अंजाम देने के बाद से फरार हैं। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

Tags - Muzaffarpur crime news minor rape case Bihar Mithanpura police station case child abuse incident India Muzaffarpur rape case Bihar crime update minor girl assault accused women arrested human trafficking angle prostitution racket Bihar police in