logo

गयाजी में सुबह-सुबह अंधाधुंध फायरिंग, CCTV में कैद हुई बदमाशों की करतूत 

गयाजी में सुबह-सुबह अंधाधुंध फायरिंग, CCTV में कैद हुई बदमाशों की करतूत 

गयाजी/बिहार 

बिहार के गयाजी में आज शनिवार सुबह-सुबह गोलियों की तड़ातड़ात की आवाज सुनाई दी। लेकिन किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। घटना जिले के मानपुर के शिवपुरी इलाके में रोड नं-1 का है। 

सीसीटीवी में कैद हुआ 
जानकारी के मुताबिक, कुछ बदमाशों द्वारा एक घर को निशाना बनाकर फायरिंग की। इस घटना की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें साफ देखा गया कि कुछ अपराधी बाइक से आए और एक घर को निशाना बनाते हुए ताबातोड़ फायरिंग की और उसके तुरंत बाद रफूचक्कर हो गए। हालांकि इसमें किसी की हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।

पिछले 18 घंटे में दूसरी बार चली गोलियां
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटनास्थल से पुलिस को कुछ गोलियां भी मिली है। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा चेक की तो घटना का खुलासा हो पाया। हालांकि अभी पुलिस कुछ भी कहने से इन्कार कर रही है। पुलिस का मानना है कि अपराधी अपना वर्चस्व जमाने और इलाके में भय पैदा करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है। मामले की जांच जारी है। वहीं लोगों का कहना है कि पिछले 18 घंटे में इलाके में ये दूसरी बार गोलियां चली है।

Tags - Gaya firing Manpur Shivpuri shooting CCTV captured criminals Bihar crime news Road No 1 incident