समस्तीपुर/बिहार
बिहार के समस्तीपुर में आज मंगलवार को दिनदहाड़े फायरिंग हुई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। इस घटना के बाद राज्य के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एऩडीए सरकार पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर लिखते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया। तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में सरकार को घेरते हुए लिखा कि

NDA सरकार में कानून व्यवस्था बेहद खराब
“जब सिर पर ताज हो गया
‘अपराधी सब सम्राट हो गया’
तेजस्वी ने आगे लिखा कि NDA सरकार में कानून व्यवस्था बेहद खराब हो चुकी है। राज्य की हालात ऐसे हो चुके हैं कि बिहार का कोई भी ऐसा इलाका नहीं है, जहां लोग सुरक्षित है।

ध्यान देते, तो आज ऐसी स्थिति नहीं होती
उन्होंने आगे सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि दिनदहाड़े हर गांव, हर टोले, हर शहर में हत्याएं हो रही हैं। स्वर्ण व्यवसायियों को लूटा जा रहा है, स्थिति ऐसी है कि कभी भी कोई कनपट्टी पर पिस्टल तान देता है। विगत दो वर्ष में एक हजार से अधिक स्वर्ण व्यवसायियों के शोरूम और दुकानों को लूटा गया है, सैंकड़ों की गोली मारकर हत्या की गयी है, फिर भी मंगलराज है। बिगड़ी हुई बिहार की कानून व्यवस्था में भाजपाई मुख्यमंत्री एक साथ 29 विभागों को संभालने में औल-बौल हैं। गृह विभाग पर क्या ही ध्यान देंगे, यदि ध्यान देते, तो आज ऐसी स्थिति नहीं होती।