logo

फतुहा में डबल हादसा, सुबह एक की मौत; 11 बजे स्कॉर्पियो-बाइक टक्कर में युवक की गई जान, दूसरा गंभीर

6bv00.jpg

द फॉलोअप,बिहार
राजधानी पटना में आज रविवार को दो सड़क हादसा होने की घटना सामने आया है। जहां एक तरफ सुबह में पटना से सटे फतुहा सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, तो वहीं उसी जगह के जिओ मार्ट के पास करीब 11 बजे बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल है।

स्कॉर्पियो और बाइक में जोरदार टक्कर
जानकारी के मुताबिक, करीब 11 बजे फतुहा में जिओ मार्ट के नजदीक एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक में जोरदार टक्कर हुई। जिसके बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवकों को पास के ही सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां ज डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पटना PMCH रेफर कर दिया। घायलों की पहचान शिवचक निवासी मुकुल कुमार (पिता स्व. संतोष कुमार) और बलवा निवासी प्रशांत कुमार (पिता पिंटू कुमार) के रूप में हुई है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
बताया जा रहा है कि घायल मुकुल कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है, जिससे परिवार में मातम छा गया। वहीं दूसरा युवक प्रशांत कुमार की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस घटना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। एक ही दिन में दो-दो सड़क हादसा ने लोगों को चिंता में डाल दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पूछताछ में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक घटना के तुरंत बाद फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार स्कॉर्पियो और उसके चालक की पहचान की जा सके।

Tags - Patna road accident Fatuha accident Bihar Scorpio bike collision double accident Patna Bihar accident news