logo

बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी, शादी से पहले आया हार्ट अटैक

53ल.jpg

पटना
पटना में बेटी की शादी से ठीक पहले पिता की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। मृतक का नाम सुरेश तिवारी बताया गया है। सुरेश को ब्लड प्रेशर और शुगर की बीमारी थी। घर में शादी को लेकर जश्न का माहौल था। आज शनिवार को जमुई से बारात आनी थी। लेकिन गुरुवार को ही देर रात पिता को हार्ट अटैक आया। जिससे उनकी मौत हो गई। शादी का माहौल इस घटना के बाद गमगीन हो गया। लोगों में चीख-पुकार मच गई।  

पुलिस लाइन में तैनात थे
मृतक का नाम सुरेश तिवारी बताया गया है। बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के कुम्हार गली के निवासी थे। मूल रुप से मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर गांव के रहने वाले थे। पटना पुलिस लाइन में बतौर आरक्षी तैनात थे। शुक्रवार को सुरेश को पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर पुरस्कार दिया गया, जिसके बाद बांसघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुरेश 2009 बैच के सिपाही थे।  

पहले से लकवा ग्रस्त थे
परिवार वालों ने बताया कि करीब ढाई साल पहले उनके शरीर के दाहिने हिस्से में लकवा मार गया था। जिसके बाद उनका नियमित रुप से इलाज पटना एम्स में चल रहा था। सुरेश अपने पीछे पत्नी समेत दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए।

Tags - Patna tragic news heart attack before wedding India father dies before daughter marriage Suresh Tiwari Patna case sudden cardiac death India guard of honor Bihar police Buddha Colony incident Patna