logo

पटना में 58 व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनेंगे, हर स्टेशन में 2 से 3 चार्जिंग बॉक्स

WhatsApp_Image_2026-04-18_at_2_16_03_PM.jpeg

पटना

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए  जाएंगे। इसके लिए पटना के 58  जिलों को चिन्हित किया गया है। नगर निगम की ओर से  जगह उपलब्ध कर दिया गया है। जिला परिवाहन कार्यालय की और से जुन से इसका निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की संभावना है। हर स्टेशन में 2 से 3 चार्जिंग बॉक्स लगा रहेगा। चार्ज करने का सिस्टम प्रीपेड मोड में रहेगा। पिछले कई सालों में राजधानी समेत जिले भर में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की संख्या बढ़ रही है। इसमें बाइक, स्कूटी, ऑटो, बस, कार आदि शामिल हैं। लेकिन वाहन चार्ज करने के लिए आम लोगों को अपने घर जाना पड़ता है। जिससे काफी परेशानी होती है। ऐसे में अगर बीच रास्ते में चार्ज खतम हो जाए तो मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब ये समस्या को खतम करने के लिए पेट्रोल पम्प की तरह हर जगह-जगह पर इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।  धीमी से लेकर तेज गति से वाहन चार्ज करने की सुविधा मिलेगी
वाहन चार्जिंग स्टेशन में धीमी से लेकर अधिक गति के वाहन को रिचार्ज करने की सुविधा मिलेगी। मुख्य रूप से तीन प्रकार के चार्ज करने की सुविधा मिलेगी। इसमें 120 वोल्ट, 240 वोल्ट वाले वाहन को चार्ज करने की सुविधा मिलेगी। यह चार्जिंग स्टेशन सार्वजनिक स्थानों के साथ राज मार्ग पर लगाया जाएगा। इससे आम लोगों को चार्ज करने की सुविधा मिलेगी। 

Tags - PatnaBihar