logo

बिहार के मुख्य अभियंता तारिणी दास के ठिकानों पर ED की छापेमारी, रिश्तेदारों के घर भी ली जा रही तलाशी 

ed71.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

बिहार के भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता तारिणी दास के ठिकानों पर आज सुबह से ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा छापेमारी की जा रही है। यह छापेमारी पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के पूर्णेंदु नगर स्थित उनके आवास पर की जा रही है। कई गाड़ियों पर सवार होकर जांच टीम इस इलाके में पहुंची और गेट बंद कर तलाशी का कार्य जारी है।
इस छापेमारी के दौरान अभियंता के कई रिश्तेदारों के घरों पर भी तलाशी ली जा रही है। जांच टीम ने अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई की है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रवर्तन निदेशालय की इस कार्रवाई से स्थानीय लोग चकित हैं, और यह खबर पटना में सनसनी का कारण बन गई है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आर्थिक अपराधों के तहत की जा रही है, और जांच एजेंसियां तारिणी दास के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच कर रही हैं। इस मामले को लेकर प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन यह छापेमारी कई अन्य ठिकानों तक फैल गई है।

Tags - Biharbiharpostbiharnewsbiharedlatestnewsbignews