logo

दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह के बाद भतीजों को भी हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

दुलार.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार में मोकामा से विधायक अनंत सिंह के परिवार के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पटना हाईकोर्ट ने बहुचर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में पहले अनंत सिंह को जमानत दी, वहीं अब उनके दो भतीजों, राजवीर और कर्मवीर को भी अग्रिम जमानत दे दी है। जस्टिस प्रभात कुमार सिंह की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए दोनों को राहत प्रदान की है। हालांकि बावजूद इसके निचली अदालत में मुकदमा अपनी गति से चलता रहेगा। बहरहाल अनंत सिंह के साथ उनके दोनों भतीजों को भी गिरफ्तारी से सुरक्षा मिल जाने के बाद, मोकामा और आसपास के क्षेत्रों में उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। 


गौरतलब हो कि अनंत सिंह ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान ऐलान किया था कि वो अब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि उनके 'बाल-बच्चे' चुनावी मैदान में उतरेंगे। ऐसे में अनंत सिंह के कुनबे को मिली इस राहत को देखते हुए प्रदेश में बड़े राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Tags - Dularchand Yadav murder case Anant Singh bail news Patna High Court anticipatory bail Rajveer Karmveer bail case Mokama MLA Anant Singh update Bihar political news today Patna High Court decision news anticipatory bail India case Bihar crime and p