logo

नशे में धुत पिता बना हैवान! 4 साल की बेटी की गला दबाकर की हत्या; वजह सुन उड़ जाएंगे होश

नशे में धुत पिता बना हैवान! 4 साल की बेटी की गला दबाकर की हत्या; वजह सुन उड़ जाएंगे होश

द फॉलोअप डेस्क
बिहार की राजधानी से रिश्तें को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नशेड़ी पिता ने अपनी तीन साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पिता फरार हो गया। बेटी की हत्या की वजह सुन आपके होश उड़ जाएंगे। हैवान पिता ने अपनी बेटी को केवल इसलिए मार दिया क्योंकि उसके बचपन से कान नहीं थे। इस कारण वह उससे चिढ़ा रहता था। घटना की जानकारी बच्ची की मां ने पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी पिता की तलाशी जारी है। बच्ची की मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

 
शराब के नशे करता था मारपीट 
बच्ची की मां गीता ने बताया कि उसका पति काफी नशा करता था। हर दिन शराब पीकर वहां घर आता था और उसके साथ मारपीट करता था। जिससे परेशान होकर वह अपने मायके चली गई थी। इसी बीच तीन-चार दिन पहले वह भी मेरे मायके आया और गलती न करने की बात कही। जिसके बाद हम उसके साथ आने को राजी को गए। इसके बाद भी पति अपनी हरकत से बाज नहीं आया। शराब के नशे में मेरे साथ मारपीट की। इसके बाद 3 साल की बेटी के उठाकर उसका गला दबा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने आगे बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं जिस कारण पति काफी प्रताड़ित करता है। 


पति के खिलाफ बेटी की हत्या का मामला मां ने कराया दर्ज
मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर हम घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बच्ची की मां ने अपने पति के खिलाफ बेटी की हत्या का मामला दर्ज कराया है। आरोपी पिता फरार है। उसकी तलाशी के पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N