logo

बदलाव डिजिटल : महज़ एक क्लिक पर अब मिल जाएगी बिहार में पुलिसकर्मियों की सभी जानकारी 

police_bihar.jpg

पटना:

महज़ एक क्लिक पर अब बिहार में पुलिसकर्मियों को उनकी सभी जानकारी मिल जाया करेगी। डिजिटल भारत का सपना अब धीरे-धीरे पूरा होता हुआ नज़र आ रहा है। बिहार सरकार ने पुलिस विभाग के लिए इस दिशा में एक नयी पहल की है। इसके लिए ह्यूमैन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS) की मदद ली जाएगी। पहले चरण में 90 हज़ार से अधिक पुलिस कर्मियों का डाटाबेस इसमें तैयार किया जायेगा।

 

खबर है कि अप्रैल माह से पुलिसकर्मियों को यह ऑनलाइन सुविधा मिलने लगेगी। यदि आपको छुट्‌टी लेने में दिक्कतें आ रही हैं, तो इसका समाधान भी ऑलाइन हो जाएगा। अवकाश के लिए ऑनलाइन आवदेन आप कर सकेंगे। सीएल, पीएल, वेतन, मानदेय से लेकर अन्य सभी चीजों के बारे में  पूरी जानकारी आपको ऑनलाइन मिलेगी। वहीं सिपाही से लेकर डीजीपी तक की सर्विस बुक समेत सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे।

 

आप वेतन कटौती से परेशन हैं। कटौती का कारण नहीं पता। आप ऑनलाइन इसके बारे में अब मालूम कर सकेंगे। ऑनलाइन सभी प्रकार की जानकारी लेने के लिए आपको आईडी एवं पासवर्ड डालकर लॉग-इन करना पड़ेगा। पुलिसकर्मियों के लिए सबसे बड़ी परेशानी उनकी हाजिरी लगाने को लेकर रहती है। इसका भी हल ढूंढ लिया गया है। इसके लिए बॉयोमैट्रिक सिस्टम लागू किया जा रहा है।

 

पुलिसकर्मियों  को अब हज़ारी लगाने के लिए बायो‍मीटरिक  सिस्टम का इस्तेमाल किया जायेगा.मुख्यालय सरदार पटेल भवन के सभी मुख्य इंट्री मार्ग पर लगा रहेगा इसके  लिए नए तरह की मशीन ली जाएगी। यह आपके आधार कार्ड से लिंक किया हुआ रहेगा और  यह सभी कोषांग एवं प्रशाखाओं में इसे लगाया जायेगा.सभी स्थानों पर इसके लगाने के बाद हाजिरी बनाने की प्रक्रिया इसके माध्यम से शुरू होगी.