logo

Bihar : राजगीर का धनकुबेर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, मकान से भारी मात्रा में मिली नकदी और ज्वेलरी

Jwellery.jpg

राजगीर: 

बिहार में एक इंजीनियर के ठिकानों से भारी मात्रा में नकदी और ज्वेलरी सहित अन्य कीमती सामान बरामद किया गया है। इंजीनियर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामला बिहार के राजगीर जिले का है। मिली जानकारी के मुताबिक विशेष सतर्कता इकाई ने राजगीर में पुलिस भवन निर्माण निगम में कार्यकारी अभियंता अरुण के सिंह के आवास पर छापेमारी की जिसमें कई चीजें बरामद की गई। 

आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को विशेष सतर्कता इकाई ने राजगीर में पुलिस भवन निर्माण में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरुण के सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया था। आर्थिक अपराध शाखा के एडीजी नैय्यर एच खान ने बताया कि अरुण के सिंह के आवासों पर एक साथ तलाशी अभियान जारी है। 

17 फरवरी को ही मामला दर्ज किया गया था
आर्थिक अपराध शाखा के एडीजी नैय्यर एच खान ने बताया कि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरुण के सिंह के खिलाफ 17 फरवरी को ही मामला दर्ज किया गया था। पटना न्यायालय में सतर्कता इकाई के विशेष न्यायाधीश द्वारा आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया है। इसी वारंट के आधार पर आरोपी के मकानों की तलाशी ली जा रही है। 

छापेमारी के दौरान टीम को क्या-क्या मिला
कार्रवाई के दौरान की जो तस्वीरें सामने आई है उसमें साफ देखा जा सकता है कि टीम ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरुण के सिंह के आवास से भारी मात्रा में सोने और चांदी की ज्वेलरी, मकान और जमीन से संबंधित दस्तावेज और नकदी बरामद की है। उनके जितने भी घरों की तस्वीर सामने आई है सभी आलीशान हैं। देखना होगा कि कुल कितनी संपत्ति बरामद होती है।