logo

दानापुर में गैस वेंडर की हत्या, तीन गोलियां मारी; भाई ने लगाया दोस्त पर आरोप

32म.jpg

दानापुर/बिहार  
दानापुर में रविवार रात एक गैस वेंडर को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान इंदल कुमार के रुप में हुई है। घटना नासरीगंज बिस्कुट फैक्ट्री रोड स्थित तक्षशिला कॉलोनी का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जांच में जुटी पुलिस। पुलिस के मुताबिक, इंदल को 3 गोलियां मारी गई हैं। 


घटनास्थल से मोबाइल फोन और गोली का खोखा बरामद

घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार हैं। घटना की सूचना मिलते ही SSP शिवम धाकड़, दानापुर थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल फोन और गोली का एक खोखा बरामद हुआ है। मोबाइल फोन के आधार पर ही मृतक की पहचान की गई है। 


तीन गोलियां मारी
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मृतक के शरीर पर गोलियों के तीन निशान मिले हैं। एक गोली सीने में, दूसरी पसली के पास और तीसरी बाएं हाथ के पंजे में लगी है। पूछताछ में पता चला कि मृतक  इंदल साव अपने भाई के साथ रहता था और गैस सिलिंडर डिलीवरी का काम करता था। घटना के दौरान इंदल अपने भाई के दुकान पर बैठा था। इंदल का एक दोस्त आया और उसे अपने बाइक से ले गया। मृतक के भाई ने बताया कि घटना से करीब एक घंटे पहले उसकी बात भी हुई थी। उसके कुछ देर बाद इंदल की हत्या की सूचना मिली। भाई का आरोप है कि इंदल के दोस्त ने ही घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस दोस्त और बाकि अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

Tags - Danapur Crime Gas Vendor Murder Indal Kumar Danapur News