logo

बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों का होगा 4 लाख का बीमा, ऐसे मिलेंगे पैसे!

जीविका4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार सरकार ने राज्य की जीविका दीदियों के लिए बड़ी अच्छी पहल की है। सरकार ने राज्य की 1 करोड़ जीविका दीदियों का इस साल बीमा कराने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में 15 अप्रैल से 31 मई तक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान का नाम बीमा सुरक्षा उत्सव दिया रखा गया है। हालांकि, 31 मई के बाद भी दीदियों का बीमा होता रहेगा। बता दें कि 1 जून के प्रभाव से दीदियों का यह बीमा होगा, जो अगले एक साल तक के लिए होगा। 

दरअसल जीविका दीदियों का यह बीमा दो तरह का होगा जिसमें एक, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के नाम से होगा वहीं दूसरा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के नाम से। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की बात करें तो इसमें सभी दीदियों को 436 रु. अपना अंशदान करना होगा। दीदियों के आवेदन के साथ ही अंशदान की राशि बैंक खाते से स्वतः कट जाएगी। यह बीमा 18 से 50 वर्ष उम्र की दीदियों के लिए होगा। अगर इसमें बीमित दीदियों की सामान्य मृत्यु होती है तो इस बीमा के तहत उनके परिजनों को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे।

वहीं दूसरी ओर अगर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की बात करें तो इसमें दीदियों को मात्र 20 रुपये का अंशदान करना होगा। यह बीमा 18 से 70 वर्ष उम्र की दीदियों के लिए होगा। अगर इसमें बीमित व्यक्ति की दुर्घटना में मृत्यु होती है तो इस बीमा के तहत उनके परिजनों को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस तरह उक्त दोनों बीमा योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु पर 2-2 लाख रूपये अर्थात कुल चार लाख रुपये परिजन को दिये जाएंगे। 

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में 72 लाख दीदियों का बीमा है। हालांकि इस साल से जीविका दीदियों को अपने पति का भी बीमा कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ताकि भविष्य में अगर किसी तरह का अनहोनी होती है तो इस बीमा के तहत मदद मिलेगी।

Tags - Jeevika didi insurance Bihar Bihar government scheme PMJJBY scheme benefits PMSBY scheme details Bihar women self help group insurance 4 lakh insurance Bihar Jeevika didi yojana insurance campaign Bihar gram panchayat campaign Bihar social securi