logo

बिहार में जंगलराज, महिलायें सुरक्षित नहीं; विधि-व्यवस्था पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा

बिहा565r3er2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा है। राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर तेजस्वी ने कई सवाल उठाए। नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया (X) पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने ये दावा किया कि बिहार में जंगलराज है। उन्होंने आगे लिखा कि राज्य में आपराधिक घटनाएं चरम पर है।

महिलाएं सुरक्षित नहीं 
नेता प्रतिपक्ष ने पोस्ट के जरिए राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने अपने पोस्ट में दावा किया कि राज्य में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। जिससे आम लोग, खासकर महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इस दौरान उन्होंने सीतामढ़ी के सीताराम चौक की एक घटना का भी जिक्र किया। लिखा कि दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार हो गए, जिससे सरकार के कानून-व्यवस्था के दावे पर सवाल उठते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि “बिहार में जंगलराज है और महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।” गौरतलब है कि इससे पहले भी तेजस्वी यादव ‘अपराधी सम्राट हो गया’ जैसे बयान देकर सरकार पर निशाना साध चुके हैं, जिससे राज्य की सियासत गरमा गई है।

डिप्टी सीएम ने दी प्रतिक्रिया
हालांकि तेजस्वी के लगातार हमलावर होने के बाद डिप्टी सीएम ने प्रतिक्रिया दिया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को पहले खुद के शासनकाल पर जवाब देना चाहिए। कहा कि तेजस्वी को बिहार की कानून-व्यवस्था कभी ठीक नहीं लगती और उन्हें अपना कार्यकाल ही बेहतर लगता है। राजनीतिक बयानबाजी के बीच बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

Tags - Bihar politics Tejashwi Yadav statement law and order Bihar jungle raj allegation crime rate Bihar women safety concern India opposition attack Bihar government