logo

तेजप्रताप-ऐश्वर्या तलाक मामले की सुनवाई को लेकर कोर्ट ने दी अगली तारीख

aishwarya.jpg

द फॉलोअप डेस्क
RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच चल रहे तलाक मामले की सुनवाई आज पटना सिविल कोर्ट में होनी थी। इस मामले की सुनवाई प्रिंसिपल जज की अदालत में की गई। बता दें कि पिछली सुनवाई में ऐश्वर्या राय के वकील ने अदालत से चार सप्ताह का समय मांगा था, जिसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 21 जून को दी थी। लेकिन आज आज केवल पक्षों की कानूनी दलीलों को सुना गया और कुछ प्रक्रिया पूरी की गई जहां किसी भी अंतिम निर्णय की घोषणा नहीं की गई। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के वकील अदालत में पेश हुए। जहां  सुनवाई के बाद अदालत ने मामले की अगली तारीख 4 जुलाई 2025 तय कर दी है।

बता दें कि इन दिनों तेजप्रताप न केवल कानूनी बल्कि राजनीतिक मोर्चे पर भी विवादों से घिरे  हैं। बल्कि उन्हें अपनी ही पार्टी RJD से और परिवार से 6 वर्षों के लिए निकाल दिया गया है। जिसके बाद लगातार तेजप्रताप सोशल मीडिया पर अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा भी था कि "मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी समझने की भूल करने वालों, ये मत समझना कि मुझे तुम्हारी साजिशों का पता नहीं। शुरुआत तुमने की है, अंत मैं करूंगा।" 

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi Bihar।atest News Update tejpratap bihar politics tejpratap yadav news trending news