logo

इंडिया–नेपाल बॉर्डर पर लगेगी नकली नोट पहचानने वाली मशीन, बैंक करेंगे निगरानी

मशीन.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी पटना में नकली नोटों का प्रसार पर प्रतिबंध लगाने के लिए भारत-नेपाल सीमा से सटे सभी बैंक शाखाओं में नोट सॉर्टिंग मशीन लगाई जाएगी। बुधवार को पटना स्थित पुराना सचिवालय सभागार में 40वीं राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बैंकों को सॉर्टिंग मशीन लगाने का निर्देश दिया है। दरअसल हाल ही में नेपाल से सटे राज्य के कई जिलों से नकली नोट मिलने के कई मामले सामने आए हैं। जिसके बाद सरकार ने यह कदम उठाया है, ताकि अवैध करेंसी का भंडाफोड़ हो सके। 

मशीन की खासियत -

इस मशीन की खासियत है कि अत्याधुनिक उपकरण नोटों की गिनती करती है। उसके साथ ही नोटों की गड्डी बनाने और नकली नोटों को छांटने का काम करती है। बता दें कि इस मशीन में यूवी, आईआर व मैगनेट लगा होता है,  जो नकली या संदिग्ध नोटों को पहचान कर अलग कर देती है। मुख्य सचिव ने चिंता जाहिर करते हुए कहा राज्य में अवैध वित्तीय गतिविधियां बहुत बढ़ गई है। इस दौरान उन्होंने सीमावर्ती इलाकों में पुलिस-प्रशासन को निगरानी बढ़ाने और आम जनता की सुविधा के लिए अधिक से अधिक करेंसी एक्सचेंज केंद्र स्थापित करने को भी कहा।

साथ ही सहकारी बैंकों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और सुधार के लिए नियमित अंतराल पर समीक्षा बैठकों पर जोर दिया। उन्होंने सख्त लहजे में निर्देश दिया कि अवैध वित्तीय गतिविधी करते अगर कोई पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, विशेष सचिव मुकेश कुमार लाल सहित आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक सुजीत कुमार उपस्थित रहे।

Tags - India Nepal border fake currency Bihar fake note detection currency sorting machine banks Patna meeting fake notes Bihar banking surveillance counterfeit currency India Nepal border security Bihar UV IR magnetic note detection RBI monitoring fake