खगड़िया/बिहार
खगड़िया के युवक को बिहारी करकर बीते दिनों दिल्ली पुलिस के अधिकारी द्वारा दो युवकों को गोली मारी गई। जिसमें एक मजदूर की हत्या हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। इस घटना से मार्माहत होकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

सीएम ने किया 8 लाख रुपये देने की घोषणा
मृतक के परिवार को सीएम ने श्रम संसाधन विभाग से 4 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 4 लाख रुपये, यानी कुल 8 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसकी जानकारी सीएम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर दिया। साथ ही उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल मिले।

प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तेज
हालांकि इस घटना के बाद प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गई है। मृतक परिवार से मंगलवार को पूर्णियां सांसद मिले। इस दौरान उन्होंने सरकार की कड़ी प्रतिक्रिया भी की। वहीं (HAM) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार ने भी इसे मानवता को झकझोरने वाली घटना बताया। साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल भी खड़े किए। राज्य के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी एनडीए सरकार की कड़ी आलोचना की। फिलहाल, घटना की जांच जारी है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।