logo

चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखा पत्र, रेप पीड़िता के लिए न्याय की मांग की

chirag4.jpg

 द फॉलोअप डेस्क
केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने मुजफ्फरपुर कांड को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है और इस पर बड़ी कार्रवाई की मांग की है। दरअसल 26 मई को मुजफ्फरपुर में एक 10 वर्षीय दलित बच्ची के साथ 27 वर्षीय एक युवक ने रेप कर चाकू से हमला कर हत्या कर दिया था। रेप के बाद बेहतर इलाज नहीं मिलने के कारण बच्ची की मृत्यु हो गई। जिसके बाद से ही बिहार के लोगों में आक्रोश है। घटना के बाद से ही काँग्रेस लगातार आक्रोश प्रदर्शन भी कर रही है।
चिराग ने कहा है कि LJP के प्रतिनिधि के रूप में पीड़ित परिवार से मिला और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। लेकिन जब तक शासन और प्रशासन दोनों मिलकर काम नहीं करेगी न्याय नहीं मिलेगा।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi Bihar।atest News Update trending news bihar trending news