द फॉलोअप डेस्क:
आरक्षण के खिलाफ जारी आंदोलन के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, तब तक आरक्षण और संविधान को खतरा नहीं है। लोजपा (रामविलास) के सुप्रीम लीडर चिराग पासवान ने कहा कि जब तक मैं जिंदा हूं, न तो आरक्षण खत्म होगा और ना ही संविधान को कोई खतरा है। इस बीच चिराग पासवान ने 10 फरवरी 2020 को संसद में दिए गए अपने संबोधन का वीडियो शेयर किया है, जहां उन्होंने आरक्षण के समर्थन में अपना व्यक्तव्य दिया था।
जब तक चिराग पासवान जिंदा है , तब तक न संविधान को कोई खतरा है न आरक्षण को कोई खतरा है। pic.twitter.com/Q32AHMlZdG
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) August 23, 2026
10 फरवरी 2020 का संबोधन याद दिलाया
चिराग पासवान ने कहा है कि मैंने 10 फरवरी 2020 को संसद में स्पष्ट रूप से कहा था कि आरक्षण, किसी को दी गई खैरात नहीं है, बल्कि एक संवैधानिक अधिकार है। चिराग पासवान ने कहा कि मेरी और मेरी पार्टी लोजपा (रामविलास) की सोच बिलकुल स्पष्ट है कि आरक्षण को समाप्त करने की बात तो दूर, आरक्षण की समीक्षा भी हमें स्वीकार्य नहीं है। चिराग पासवान ने कहा कि सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए हमारी प्रतिबद्धता अटूट है।

पीएम मोदी की मौजूदगी में क्या बोले चिराग!
गौरतलब है कि आज एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में चिराग पासवान ने कहा कि जब तक मैं जिंदा हूं, आरक्षण और संविधान को कोई खतरा नहीं है। गौरतलब है कि देश में आरक्षण को लेकर नई बहस छिड़ गई है और सवर्ण समाज इसके खिलाफ आंदोलन कर रहा है।