logo

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आज दिल्ली दौरा, प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

53f32.jpg

बिहार
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मंगलवार को दिल्ली जाएंगे। सीएम बनने के बाद यह उनकी पहली दौरा है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान राज्य के अग्रणी विकास और अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा प्रदेश की राजनीति में अहम माना जा रहा है। बता दें कि बिहार में ऐसा पहली बार हुआ है कि बीजेपी कोटे से कोई राज्य का मुखिया बना है।

शपथ ग्रहण के तुरंत बाद कई बैठकें
गौरतलब हो कि शपथ ग्रहण के तुरंत बाद बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक्शन मोड में दिखे। साथ ही उन्होंने मुख्य सचिवालय भवन के सभागार में प्रदेश के वरीय अधिकारियों के साथ मीटिंग की। हालांकि आगे भी उन्होंने कई बैठकें की। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद ही उन्होंने राज्य में शिक्षा व्यवस्था के साथ और भी कई मुद्दों पर अहम चर्चा की। लंबे समय से TRE-4 की मांग पर भी उन्होंने फैसला लेते हुए जल्द ही नियुक्ति कराने को कहा। 

PM ने जताया भरोसा
वहीं सीएम पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया था। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा था कि सम्राट चौधरी की ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी अनुभव बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में राज्य नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।

Tags - Samrat Choudhary Delhi visit Bihar CM Delhi दौरा Samrat Choudhary PM Modi meeting Samrat Choudhary first Delhi visit Narendra Modi meeting today Bihar political news April 2026 NDA leaders meeting Delhi Bihar development discussion PM meeting Biha