logo

क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर स्वर्ण व्यवसायी को ठगा; लगा दिया लाखों का चूना

क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर स्वर्ण व्यवसायी को ठगा; लगा दिया लाखों का चूना

द फॉलोअप डेस्क:

बिहार के मोतिहारी में धोखाधड़ी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां अपराधियों ने खुद को सिटी क्राइम ब्रांच पुलिस बताकर स्वर्ण व्यवसायी से ठगी की और आसानी से निकल गये। बता दें कि घटना शहर के मेन रोड बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप ओम साईं ज्वेलर्स की है। मामले की जानकारी देते हुए दुकान के मालिक पारस प्रसाद स्वर्णकार ने बताया कि 2 लोगों खुद को क्राइम ब्रांच पुलिस बताते हुए उनके पास आये। दोनों ने उनके गले से सोने की चेन, हीरा जड़ित लॉकेट, हाथों मे पहने हीरा और सोने की अंगूठी ले लिया। इसके साथ ही में बैग (पर्स) में रखा ग्राहकों का मरम्मती के लिए रखे सोने के आभूषणों को देखने के नाम पर ठग लिया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी जा रही है।


दुकान के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस  

जब तक दुकान के मालिक पारस प्रसाद स्वर्णकार को एहसास हुआ कि कोई उनके साथ ठगी कर रहा है, तब तक दोनों ठग दुकान छोड़ चुके थे। स्वर्णकार ने नगर थाने में मामला दर्ज कराया है। मामले की जानकारी मिलते ही सदर एएसपी शेखर चौधरी पहुंचे और इसकी जांच की। पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी फुटेज निकालकर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस टीम को लगाया गया
दोनों ठगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिस बताकर सुनार से ठगी की है। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। मालूम हो कि हाल के दिनों में साइबर अपराधी लगातार भोली-भाली जनता को निशाना बना रहे हैं। उन्हें बेवकूफ बना रहे हैं। लेकिन जिस दुस्साहस के साथ अपराधियों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर सीसीटीवी की परवाह किए बगैर ठगी की घटना को अंजाम दिया है, वह पुलिस के लिए चिंता का विषय है।

Tags - CRIME NEWSBIHAR LOCAL NEWSBIHAR POLICEBIHAR NEWS