logo

शिवहर डीडीसी पर आय से अधिक संपति का मामला दर्ज, पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर खऱीदी करोड़ों की प्रापर्टी

DDC_इमेज_.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

बृजेश कुमार शिवहर के डीडीसी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की जांच SVU(Special Vigilance Unit) कर रही है। मुजफ्फरपुर में एसडीओ रहने के दौरान उन्होंने पद का दुरुपयोग कर बेहिसाब काली कमाई की और उसे सफेद करने के लिए पत्नी के नाम का सहारा लिया। वर्ष 2023 में उन्होंने अपनी पत्नी गीतांजलि कुमारी के नाम पर दानापुर के सगुना मोड़ में 4 महंगी संपत्तियां खरीदीं। इनकी सरकारी कीमत करीब 2.26 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि बाजार मूल्य इससे अधिक होने का अनुमान है। इनमें ओम गंगा परिसर और प्रगति टावर जैसे कमर्शियल सेंटरों में दुकानें शामिल हैं। उन पर आय से 1 करोड़ 44 लाख 32 हजार 900 रुपये अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है, जिस पर SVU ने कांड संख्या 11/26 दर्ज किया है। छापेमारी केवल उनके ठिकानों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सीतामढ़ी में उनके ससुर सेवानिवृत्त कार्यपालक अभियंता के आवास पर भी कार्रवाई की गई। जांच में बैंक और वित्तीय संस्थानों में 21 लाख रुपये से अधिक के निवेश के सबूत मिले हैं। इसके अलावा नरकटियागंज में संबंधी से उपहार में मिली 31 लाख रुपये की जमीन भी जांच के घेरे में है। सबसे अहम बात यह है कि बृजेश कुमार ने अपने संपत्ति विवरण में इन चल-अचल संपत्तियों का कोई जिक्र नहीं किया। SVU को उनकी पत्नी के नाम पर पांच संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले हैं। यह पूरा मामला तब सामने आया जब SVU को गुप्त सूचना मिली कि उनके पास आय से अधिक संपत्ति है।

Tags - DDC Brijesh KumarExcess Income AllegationCorruption Case Bihar