logo

पटना में ब्लैकआउट का उठाया फायदा, कारोबारी को सिर में मारी गोली; हत्या के बाद इलाके में दहशत

3नल.jpg

पटना/बिहार
राजधानी पटना में गुरुवार को चल रहे ब्लैकआउट अभ्यास के दौरान एक कारोबारी को सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने अंधेरे का फायदा उठाकर घटना को दिया अंजाम। घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित मुसल्लहपुर हाट का है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैला हुआ है।

अंधेरे का फायदा उठाकर घटना को दिया अंजाम
जानकारी के मुताबिक, राज्य में जब सिविल डिफेंस के तहत ब्लैकआउट का अभ्यास कराया जा रहा था, इसी दौरान अपराधी ने अंधेरे का फायदा उठाकर कारोबारी को सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। मामले को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग गए। मृतक की पहचान पिंटू कुमार साव के रुप में हुई है जिसकी उम्र 35 वर्ष है। पिंटू मुसल्लहपुर हाट में मसाले का कारोबार करता था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

छानबीन कर रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार, DSP राजकिशोर सिंह और सुल्तानगंज थानाध्यक्ष कमलेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरु की। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया कि मृतक का करीब एक सप्ताह से किसी व्यक्ति से विवाद हुआ था। उसी बात को लेकर यह घटना को अंजाम दिया गया होगा। फिलहाल पुलिस अपराधियों की छानबीन कर रही है।

Tags - Patna blackout news Patna murder case Patna businessman murder Patna crime news Bihar crime news