logo

बिहार में बंपर नौकरी, लैब असिस्टेंट के 1091 पदों पर होगी भर्ती

btsc.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने लेबोरेटरी असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए कल 6 अप्रैल से ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। BTSC ने लेबोरेटरी असिस्टेंट पदों पर नियुक्ति कराने को लेकर 1091पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 6 मई तक आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा या स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे उनको ही दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

Tags - BTSC recruitment 2026 Bihar lab assistant vacancy BTSC 1091 posts laboratory assistant jobs Bihar government job Bihar 2026 BTSC online application Bihar technical service commission lab assistant eligibility Bihar diploma jobs Bihar graduate job