logo

बड़ी खबर सीवान से, मारा गया BJP नेता के भांजे का हत्यारा सोनू यादव; 25 हजार का था इनामी

5PT2.jpg

सीवान/बिहार 
बड़ी खबर सीवान से...जहां फिर एनकाउंटर हुआ है। सोनू यादव नाम के एक अपराधी को पुलिस ने ढेर कर दिया है। सोनू पर बीजेपी नेता और पूर्व MLC मनोज सिंह के भांजे की हत्या का आरोप है। सड़क पर साइड देने के विवाद को लेकर चली थी गोली।

पहले हुआ था हॉफ इनकाउंटर
सूत्रों के मुताबिक, सोनू यादव ने गोली चलाई थी। इस दौरान गोली लगने से हर्ष सिंह का मौत हो गई थी, वहीं पिता चंदन सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस मामले में पहले हॉफ इनकाउंटर हुआ था, जिसमें छोटू यादव नाम के अपराधी को गोली थी। 

25 हजार का इनाम
बताया जा रहा है कि पुलिस हिरासत में छोटू यादव का पटना में इलाज चल रहा है। वहीं मुठभेड़ में मारा गया सोनू यादव का खुलासा हुआ है, जिसमें कई मामलों में वह वांछित पाया गया। पुलिस द्वारा सोनू यादव पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

Tags - Siwan Bihar encounter Sonu Yadav encounter BJP leader nephew murder Manoj Singh nephew case