logo

श्रावणी मेला से पहले तैयार होगा बिहार का दूसरा ग्लास ब्रिज: श्रद्धालुओं को मिलेगा आसमान से गंगा दर्शन का अनुभव

बिहार5.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में इस साल की विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला से पहले दूसरा ग्लास ब्रिज तैयार किया जाएगा। जिसका निर्माण प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी गई है। प्रस्तावित ब्रिज 30 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा होगा, जो लगभग 200 फीट की ऊंचाई पर स्थित रहेगा। लगभग 20 करोड़ की लागत से यह ब्रिज तैयार की जाएगी। बताया जा रहा है कि बिहार का यह दूसरा ग्लास ब्रिज पार्वती मंदिर के उत्तर गंगा नदी के ऊपर बनाया जाएगा। इस पर खड़े होकर श्रद्धालु बाबा अजगैवीनाथ मंदिर, उत्तरवाहिनी गंगा और अजगैवी पहाड़ी का विहंगम दृश्य देख सकेंगे। ब्रिज के निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाले पारदर्शी कांच का उपयोग किया जाएगा और एक समय में लगभग 40 लोग इस पर चल सकेंगे। 

नगर परिषद के मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू ने बताया कि निर्माण कार्य को 6 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि श्रावणी मेला से पहले इसे शुरू किया जा सके। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और तकनीकी टीम ने स्थल का निरीक्षण भी किया है। इसमें  खास बात यह होगी कि ब्रिज से नीचे गंगा की गहराई और उसमें तैरती डाल्फिन का दृश्य भी देखा जा सकेगा, जो पर्यटकों के लिए रोमांचक अनुभव होगा। परियोजना के तहत सेल्फी प्वाइंट, वेटिंग हॉल और टिकट काउंटर का भी निर्माण किया जाएगा।

खबर है कि निर्माण कार्य पुणे की एक निजी कंपनी को सौंपा गया है, जिसने निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने का आश्वासन दिया है। स्थानीय प्रशासन का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने से अजगैवीनाथ धाम में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और श्रावणी मेला के दौरान यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा देखने को मिलेगा।

Tags - Shravani Mela Bihar glass bridge Ajgaivinath Dham Ganga river view bridge Parvati Temple Bihar tourism development Bihar glass skywalk India religious tourism Bihar Ajgaivi hill North flowing Ganga Bihar pilgrimage attraction Bihar infrastructu