बिहार
केंद्रीय चयन पार्षद (CSBC) ने आज मंगलवार को बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर पद के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के परिणाम जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 14,624 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 11,847 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है।

अगला पड़ाव: ड्राइविंग टेस्ट
PET में सफल हुए अभ्यर्थी अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी ड्राइविंग टेस्ट (Driving Efficiency Test) के लिए पात्र हो गए हैं। इस टेस्ट के माध्यम से उम्मीदवारों के वाहन चलाने के कौशल का परीक्षण किया जाएगा। विभाग जल्द ही इस परीक्षा की तारीखों और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी साझा करेगा। इसलिए विभाग द्वारा अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी तेज कर देने की सलाह दी गई है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां Bihar Police टैब के अंतर्गत Advt. No. 02/2025 से संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक खुलते ही सफल उम्मीदवारों की एक पीडीएफ फाइल डाउनलोड होगी, जिसमें अभ्यर्थी अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं। यदि रोल नंबर लिस्ट में मौजूद है, तो उम्मीदवार को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट माना जाएगा।