logo

बिहार पंचायत चुनाव 2026: चिप वाले EVM से होगी वोटिंग, अब नहीं होगी वोट चोरी

3FEF.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार में 2026 के पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत वार्ड सदस्य, मुखिया, पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि चुनाव में EVM से वोट डाले जाने हैं। लेकिन खबर है कि चुनाव के दौरान EVM में चीप का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे वोट चोरी होने या वोट की हेराफेरी का कोई गुंजाइस नहीं होगी। इधऱ, राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी चुनावी ढांचे को सक्रिय कर दिया है, ताकि चुनाव समय पर और व्यवस्थित तरीके से कराया जा सकें। हालांकि चुनाव को लेकर अभी आधिकारिक तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन ऐसा अनुमान है कि पंचायत चुनाव इस साल के अंत में होंगे।  

बताया जा रहा है कि इस चिप में हर डाला गया वोट सुरक्षित रहेगा, भले ही EVM की मुख्य मेमोरी डिलीट कर दी जाए। यानी किसी भी विवाद की स्थिति में वर्षों बाद भी वोटिंग का डेटा साक्ष्य के रूप में देखा जा सकेगा। सभी पदों के लिए EVM का इस्तेमाल पहली बार होगा। चुनाव के लिए EVM की आपूर्ति की जिम्मेदारी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) को सौंपी गई है। जानकारी के मुताबिक, मई के बाद EVM की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारियों को EVM के सुरक्षित रखरखाव की तैयारी करने का निर्देश दिया है। ECIL से मशीनों को सीधे जिलों में भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

Tags - Bihar Panchayat Election 2026 EVM with chip technology Bihar election update State Election Commission Bihar tamper proof voting system no vote theft claim ECIL EVM supply Electronics Corporation of India Limited Panchayat election preparation wa