द फॉलोअप डेस्क
बिहार में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक यानि 9 और 10 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश, तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। मौसम विभाग की माने तो 11 अप्रैल से मौसम साफ हो सकती है। बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए खासकर राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि आज राजधानी पटना में दिनभर मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

जहां पटना में बुधवार को हुई हल्की बारिश और बादलों के कारण मौसम सुहावना बना रहा। दिनभर बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर में बूंदाबांदी के बाद तापमान में 6.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।

दरअसल बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और उत्तर-पश्चिमी चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव के कारण मौसम की यह स्थिति बनी हुई है।इस दौरान तापमान में करीब 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है।