द फॉलोअप डेस्क
पटना के ग्रामीण इलाकों में ही रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सरकार ने बड़ी अच्छी पहल की है। सरकार ने इस पहल के माध्यम से बताया कि अब से छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने करने के लिए शहर जाकर पढ़ाई करने की बाध्यता से निजात मिलेगी। सरकार ने राज्यभर में 215 प्रखंडों में स्नातक स्तर के कॉलेज खोलने के निर्णय लिए हैं। इस बार स्नातक में 38 हजार 700 नई सीटों पर दाखिला होने की भी बात कही। सरकार का दावा है कि इस पहल से अब इंटर करने के बाद छात्रों के पढ़ाई बीच में नहीं छूटेगी, बल्कि स्नातक करने का मौका भी गांव में ही मिलेगा जिससे उनका खर्च बचेगा।

पाटलिपुत्र विवि में पटना और नालंदा जिला मिलाकर कुल 16 प्रखंडों में कॉलेज खोले जा रहे हैं। इसका फायदा इस बार बिहार बोर्ड से इंटर पास छात्रों को होने वाली है। इसके अलावा सीबीएसई से 12वीं करने वाले छोटे शहर और कस्बों के छात्र और छात्राओं को होगी। उन्हें अब उच्च शिक्षा के लिए पटना या अन्य शहर जाने की जरूरत नहीं होगी। स्नातक की पढ़ाई अब गांव में रहकर ही कर सकेंगे। बता दें कि सभी विवि की ओर से नामांकन प्रक्रिया अप्रैल से मई के बीच शुरू कर दी जाएगी। संबंधित प्रखंड के छात्र अपने जिले के विवि में दाखिला ले सकेंगे। राज्य सरकार ने 215 प्रखंड का नाम जारी कर दिया है। इसके साथ किस प्रखंड के कॉलेज किस विवि के अंतर्गत खोले जायेंगे, इसकी भी सूची संबंधित विवि को दे दी गई।