बिहार
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राज्य के मुद्दों को लेकर लगातार हमलावर हैं। आज एक बार फिर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने एनडीए सरकार को घेरा। उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, गरीबी और कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य में शासन-प्रशासन की कार्यशैली कमजोर पड़ गई है, लेकिन बावजूद इसके उच्च पदों पर बैठे अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं।

अपराध और भ्रष्टाचार में वृद्धि
तेजस्वी ने बातचीत में आगे कहा कि राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जिससे आम जनता में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। ये सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने युवाओं के रोजगार, शिक्षा व्यवस्था, कृषि विकास और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे कई अहम मुद्दे पर भी सवाल उठाए।