logo

बिहार बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, इस लिंक पर स्टूडेंट्स देख सकते हैं अपने मार्क्स

रिजल्ट1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना ने इंटरमीडिएट 12वीं रिजल्ट 2025 जारी कर दिए हैं। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट का ऐलान किया। इस साल करीब 12.92 लाख छात्रों ने बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा दी थी। परिणाम तीनों स्ट्रीम – साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के लिए एक साथ घोषित किए गए हैं।
बिहार बोर्ड के इंटर रिजल्ट 2025 को चेक करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट https://interbiharboard.com/ या https://interresult2025.com/ पर जाना होगा। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और कोड जैसी जानकारी दर्ज करके सब्मिट करना होगा। इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंटआउट भी लिया जा सकता है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नाम, कुल पास प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े जारी किए गए हैं। वहीं, जो छात्र इस साल पास नहीं हो पाएंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा के माध्यम से फिर से अवसर दिया जाएगा। इस बार भी बिहार बोर्ड ने सबसे पहले इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी किए हैं, जैसा कि पिछले सालों से परंपरा रही है।
 

Tags - BIHARBIHARNEWSBIHARPOSTBIHARBOARD12RESULTLATESTNEWS