logo

अहमदाबाद विमान हादसे पर बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने शोक व्यक्त किया, कहा- शब्दों में बयां करना मुश्किल

DILIP_JAISWAL.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुई भीषण विमान दुर्घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस हादसे को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। इस दुर्घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। इस हादसे में कई भारतीय और विदेशी नागरिकों सहित कई लोगों की जान चली गई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि इस हादसे ने कई परिवारों को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है। न केवल भारतीय, बल्कि विदेशी नागरिकों ने भी अपने प्रियजनों को खोया है। यह बेहद दर्दनाक है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत तमाम लोग इस दुर्घटना का शिकार हुए। उन्होंने कहा कि बिहार भाजपा पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है। बिहार भाजपा ने इस त्रासदी के सम्मान में अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रमों को शुक्रवार को स्थगित करने का फैसला किया है। यह निर्णय पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी संवेदना का प्रतीक है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की है। पीएम मोदी ने अधिकारियों से पूरी जानकारी ली और केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस हादसे के बाद गुजरात सरकार ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। इस त्रासदी की व्यापक जांच शुरू कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि इस हादसे में 240 से अधिक लोगों की जान चली गई। इनमें हमारे पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी शामिल थे, जिनका दुखद निधन अत्यंत दुखद है। गुजरात ही नहीं, देश ने एक महान नेता खो दिया है।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi Bihar।atest News Update trending news bihar trending news